शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीरे में नरमी का रुझान, धनिया में तेजी की संभावना - एसएमसी

हल्दी वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 6,350-6,500 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

खरीदार इरोद के बाजार में अच्छी क्वालिटी की हल्दी की खरीदारी करना चाहते हैं। मंगलवार को कुल 5,500 बैग हल्दी की आवक हुई है, लेकिन केवल 70% हल्दी की ही बिक्री हुई। अच्छी क्वालिटी के फिंगर वेरायटी की कीमतें 8,000-8,200 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेरायटी की कीमतें 7,100 रुपये प्रति क्विंटल रही है।
जीरा वायदा (दिसंबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 1,9250-1,9500 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। कमजोर माँग के कारण गुजरात और राजस्थान के बाजारों में कीमतों में गिरावट हुई है। गुजरात के बाजारों में जीरे की कीमतों में 25-30 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की गिरावट हुई है, जबकि राजस्थान के बाजारों में 100-150 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम की गिरावट हुई है। अधिक कीमतों पर थोक व्यापारी जीरे की खरीदारी नही कर रहे हैं।
धनिया वायदा (दिसंबर) की कीमतों में 6,040 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ बढ़त जारी रह सकती हैं। गुजरात के बाजारों में धनिया की कीमतों में 15-20 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की गिरावट हुई है, जबकि राजस्थान के बाजारों में 100 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम की गिरावट हुई है। मौसम के अनुकूल नही होने के कारण गुजरात में बुआई काफी पिछड़ गयी है। राज्य कृषि विभाग के अनुसार अभी तक धनिया की बुआई लगभग 85 से 90% तक कम हुई है। विधानसभा चुनाव के कारण मध्य प्रदेश के बाजार 29 नवंबर तक बंद रहेंगे। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!