शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों में गिरावट के बाद खरीदारी की जा सकती है। सोने की कीमतों को 47,400 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 46,400 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी (मई) की कीमतों में 68,200 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 67,100 रुपये पर सहारा रह सकता है।

अमेरिकी बेरोजगार दावों में आश्चर्यजनक उछाल के बाद डॉलर में कमजोरी और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण आज सोने की कीमतें एक महीने से अधिक समय के उच्च स्तर पर कारोबार कर रही है जबकि कीमतों में 1% से अधिक की साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गयी है। सोने की हाजिर कीमतें 1,755.91 डॉलर प्रति औसतन के नजदीक कारोबार कर रही हैं पिछले दो हफ्तों में गिरावट के बाद इस सप्ताह में कीमतों में लगभग 1.5% की बढ़ोतरी हुई है जबकि सोने वायदा 0.1% गिरकर 1,756.20 डॉलर प्रति औसतन पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बेरोजगारी लाभ के दावों में लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ोतरी के बाद प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुँच गया है। फेडरल रिजर्व की चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा किसी तरह का कोई बदलवा नहीं करने की टिप्पणी के बाद कल अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में भी गिरावट हुई। अमेरिकी केंद्रीय बैंका का इरादा अपने अति-आसान रुख को बनाये रखने का है भले ही अर्थव्यवस्था मे रिकवरी हो रही है।
यूरोपीय सेंट्रल बैंक के नीति निर्माताओं ने बॉन्ड खरीद में थोड़ी बढ़ोतरी करने पर चर्चा की। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने एक मजबूत रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त नयी राजकोषीय प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को प्रोत्साहित किया। चांदी की कीमतें 25.45 डॉलर पर अपरिवर्तित रही। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!