शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) और सीमेंस (Siemens) खरीदें: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities)

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने ओएनजीसी (ONGC) और सीमेंस (Siemens) खरीदने की सलाह दी है।
ओएनजीसी का शेयर पिछले 10 हफ्तों से 265 से 300 के कड़े दायरे में जमने की कोशिश (कंसोलिडेट) कर रहा है, जो इस शेयर को जमा किये जाने का संकेत है। अगर ऑप्शन गतिविधियों पर नजर डालें तो 300 कॉल पर काफी अधिक खुले सौदे हैं। भारी मात्रा में बेचे गये 300 कॉल के बिकवाली सौदे कटने (शॉर्ट कवरिंग) के संकेत दिखने लगे हैं। ऐसे में कारोबारी इस शेयर को 286-291 के दायरे में खरीद सकते हैं। फर्म के अनुसार आने वाले दिनों में इस शेयर के ऊपर की ओर 335 रुपये तक जाने की उम्मीद है। इसके लिए घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 265 का रखें। 
अपनी ताजा रिपोर्ट में फर्म ने सीमेंस को खरीदने की भी सलाह दी है। फर्म के अनुसार पिछले चार हफ्तों के दौरान यह शेयर 550 के ऊपर बने रहने में सफल रहा है। ऑप्शन गतिविधियों पर नजर डालने से पता चलता है कि 6 नवंबर से 21 नवंबर के दौरान शेयर में काफी बिकवाली सौदे हुए है। फर्म के अनुसार, शेयर के 625-630 के स्तर के ऊपर जाने की स्थिति में इसमें आक्रामक तौर पर बिकवाली सौदे कट सकते हैं। ऐसे में यह शेयर 700-720 की ओर बढ़ सकता है। फर्म के अनुसार, कारोबारी 700 रुपये के लक्ष्य के साथ 599-609 के दायरे में इसकी खरीद कर सकते हैं। घाटा काटने का स्तर 559 का रखें। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!