शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैकलॉयड रसेल (Mcleod Russel), क्रॉम्प्टन ग्रीव्ज (Crompton Greaves) के फ्यूचर खरीदें: आनंद राठी सिक्योरिटीज (Anand Rathi Securities)

आनंद राठी सिक्योरिटीज (Anand Rathi Securities) ने आज निफ्टी फ्यूचर के लिए 6250, 6280 और 6320 के स्तरों को अहम माना है।
साथ ही मैकलॉयड रसेल (Mcleod Russel) और क्रॉम्प्टन ग्रीव्ज (Crompton Greaves) के फ्यूचर में खरीदारी की सलाह दी है। आनंद राठी सिक्योरिटीज के अनुसार आज यदि निफ्टी फ्यूचर 6,280 के स्तर के ऊपर बने रहने में कामयाब होता है तो सकारात्मक चाल इसे 6,320-6,350 की ओर ले जा सकती है। नीचे की ओर यदि यह 6,250 के स्तर के नीचे अटक जाता है तो बिकवाली के दबाव में यह 6,200 की ओर फिसल सकता है। पुट ऑप्शन में सबसे अधिक खुले सौदे 6,200 पुट पर और फिर 6,100 पुट पर हैं। कॉल ऑप्शन में सबसे अधिक खुले सौदे 6,300 कॉल पर और फिर 6,400 कॉल पर हैं। आनंद राठी सिक्योरिटीज के अनुसार आज बैंक निफ्टी यदि 11,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है, तो वापस-उछाल इसे 11,200 की ओर ले जा सकती है। इसके लिए 10,800 पर तात्कालिक समर्थन है। 
 
मैकलॉयड रसेल खरीदें
कारोबारी इसे 322 के लक्ष्य के साथ 300-304 के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 292 रखें। 
 
क्रॉम्प्टन ग्रीव्ज खरीदें 
कारोबारी इसे 123 के लक्ष्य के साथ 114-116 के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर 111 रखें। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!