शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमेंस (Siemens), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के फ्यूचर खरीदें: आनंद राठी सिक्योरिटीज (Anand Rathi Securities)

आनंद राठी सिक्योरिटीज (Anand Rathi Securities) ने आज निफ्टी फ्यूचर के लिए 6,080 और 6,020 के स्तरों को अहम माना है।
साथ ही सीमेंस (Siemens) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के फ्यूचर में खरीदारी की सलाह दी है। 
आनंद राठी सिक्योरिटीज के अनुसार आज यदि निफ्टी फ्यूचर 6,080 के स्तर के ऊपर बने रहने में कामयाब होता है तो सकारात्मक चाल इसे 6,120-6,150 की ओर ले जा सकती है। नीचे की ओर यदि यह 6,020 के स्तर के नीचे अटक जाता है तो बिकवाली के दबाव की वजह से यह 6,000 से नीचे फिसल सकता है। 
फरवरी सीरीज के पुट ऑप्शन में सबसे अधिक खुले सौदे 6,000 पुट पर और फिर 5,900 पुट पर हैं। कॉल ऑप्शन में सबसे अधिक खुले सौदे 6,300 कॉल पर और फिर 6,200 कॉल पर हैं। आनंद राठी सिक्योरिटीज के अनुसार आज बैंक निफ्टी यदि 10,300 के ऊपर बना रहता है तो वापस-उछाल इसे 10,500 की ओर बढ़ सकता है। इसे 10,000 पर महत्वपूर्ण समर्थन मिल रहा है।
 
सीमेंस खरीदें
कारोबारी इसे 567 के लक्ष्य के साथ 534-540 के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 522 रखें। 
 
भारती एयरटेल खरीदें
कारोबारी इसे 327 के लक्ष्य के साथ 305-309 के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर 297 रखें। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014)    

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!