शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया और अरविंद खरीदें, टाटा स्टील बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने जुलाई सीरीज के फ्यूचर में कोल इंडिया (Coal India) और अरविंद (Arvind) खरीदने एवं टाटा स्टील (Tata Steel) को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी रिपोर्ट में कोल इंडिया जुलाई फ्यूचर को 434 से 435 के बीच के भाव में 442/446 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 430.00 रुपये पर रखने की हिदायत है। अरविंद जुलाई फ्यूचर को 284.20 भाव के ऊपर के स्तर पर खरीदारी की सलाह है। इसे 288.20/290.20 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 282.20 रुपये होगा। टाटा स्टील जुलाई फ्यूचर को 274 रुपये के नीचे को आने पर 270/268 रुपये के निचले लक्ष्य के साथ बेचने की सलाह दी गयी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 276 रुपये है।
ध्यान रखें कि यह सलाह जुलाई फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख