शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम और अल्ट्राटेक सीमेंट खरीदें, निफ्टी और डीएलएफ बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने जुलाई सीरीज के फ्यूचर में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) खरीदने एवं निफ्टी और डीएलएफ (DLF) को बेचने की सलाह दी है। ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी रिपोर्ट में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा जुलाई फ्यूचर को 1312 से 1315 के बीच के भाव में 1335/1345 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1300 रुपये पर रखने की हिदायत है।
अल्ट्राटेक सीमेंट जुलाई फ्यूचर में 3360.50 के ऊपर के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह है। इसे 3398/3418 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 3340 रुपये होगा।
निफ्टी जुलाई फ्यूचर को 8648/8653 के बीच के भाव में बेच कर 8620/8600 के लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 8665 का है।
डीएलएफ जुलाई फ्यूचर को 108.50 रुपये के नीचे आने पर 106.50/105.50 रुपये के निचले लक्ष्यों के साथ बेचने की सलाह दी गयी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 109.50 रुपये है।
ध्यान रखें कि यह सलाह जुलाई फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 21 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख