शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट की वायदा रणनीति

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने जुलाई सीरीज के फ्यूचर में निफ्टी (Nifty Futures), एशियन पेंट्स (Asian Paints), एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) और हिंडाल्को (Hindalco) के बारे में सलाह दी है। ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में निफ्टी जुलाई फ्यूचर को 8380 से 8390 रुपये के बीच के भाव में बेचने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 8350 और 8320 के लक्ष्य हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर यानी स्टॉप लॉस 8405 पर रखने के लिए कहा गया है।
एशियन पेंट्स जुलाई फ्यूचर को 853 रुपये से ऊपर के भाव पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 867, 875 रुपये और घाटा काटने का स्तर 844 रुपये है। इसके अलावा, एक्साइड इंडस्ट्रीज जुलाई फ्यूचर को 144.50 रुपये से नीचे के भाव पर बेचना चाहिए। इस सौदे में लक्ष्य 142.50, 141.50 रुपये और घाटा काटने का स्तर 145.80 रुपये है।
वहीं हिंडाल्को जुलाई फ्यूचर के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि आज इसे 104 से नीचे के भाव पर बेचना चाहिए। इस बिकवाली सौदे में नीचे के लक्ष्य 102 और 101 रुपये के हैं, जबकि ऊपर घाटा काटने का स्तर 105.10 रुपये का है।
ध्यान रखें कि यह सलाह जुलाई फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 28 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!