शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट की वायदा रणनीति

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज जुलाई सीरीज में निफ्टी फ्यूचर (Nifty Futures), एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance), अशोक लेलैंड (Ashok leyland) और आरईसी (REC) के बारे में कारोबारी रणनीति की सलाह दी है। ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में निफ्टी जुलाई फ्यूचर को 8,383 से 8,388 रुपये के बीच के भाव में बेचने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 8350 और 8320 के लक्ष्य हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर यानी स्टॉप लॉस 8403 पर रखने के लिए कहा गया है।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस जुलाई फ्यूचर को 491.50-492.50 रुपये के बीच के भाव पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 499.50, 504.50 रुपये और घाटा काटने का स्तर 488 रुपये है। इसके अलावा, अशोक लेलैंड जुलाई फ्यूचर को 83.20 रुपये से उपर के भाव पर खरीदने की सलाह है। अशोक लेलैंड का लक्ष्य 85.20, 86.20 रुपये और घाटा काटने का स्तर 82.20 रुपये है।
वहीं आरईसी जुलाई फ्यूचर के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि आज इसे 275.50 से नीचे के भाव पर बेचना चाहिए। इस बिकवाली सौदे में नीचे के लक्ष्य 270.50 और 268.50 रुपये के हैं, जबकि ऊपर घाटा काटने का स्तर 277.50 रुपये का है। ध्यान रखें कि यह सलाह जुलाई फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 29 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख