शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वायदा कारोबार : सिप्ला खरीदें, अरविंद बेचें

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के कारोबार में सिप्ला का अगस्त फ्यूचर खरीदने और अरविंद का अगस्त फ्यूचर बेचने की सलाह दी है। सिप्ला (722) के बारे में इसकी सलाह है कि इसका अगस्त फ्यूचर 715-717 रुपये के बीच खरीदा जा सकता है। इस सौदे में 723 और 735 रुपये के लक्ष्य बताये गये हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर 709 रुपये का है। सिप्ला के फ्यूचर का एक लॉट 500 शेयरों का है।
वहीं अरविंद (293.5) के अगस्त फ्यूचर को 289.50 से 290.50 रुपये के बीच बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में पहला लक्ष्य 286.50 रुपये और दूसरा लक्ष्य 282 रुपये का है। वहीं ऊपर की ओर घाटा काटने का स्तर 293.50 रुपये बताया गया है। अरविंद फ्यूचर का एक लॉट 1000 शेयरों का है।
(स्पष्टीकरण : इस शेयर में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)
(शेयर मंथन, 12 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख