शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीपीसीएल (BPCL) और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (Shriram Transport Finance) खरीदें

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने सितंबर सीरीज में बीपीसीएल (BPCL) और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (Shriram Transport Finance) के फ्यूचर को खरीदने की सलाह दी है।

 

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में बीपीसीएल सितंबर फ्यूचर (842) को 827 से 835 रुपये के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 863 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 820 रुपये बताया गया है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस सितंबर फ्यूचर (874) को 852 से 860 रुपये के बीच के भाव में खरीदने और इस सौदे में 920 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 835 रुपये पर है।
ध्यान रखें कि यह सलाह सितंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 11 सितंबर 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख