शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार के लिए वायदा रणनीति

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सितंबर सीरीज में निफ्टी (Nifty Futures), टाटा मोटर्स (Tata motors), लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro) और एचसीएल टेक्नॉलजी (HCL Technology) के बारे में सलाह दी है।
निफ्टी फ्यूचर
ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में निफ्टी सितंबर फ्यूचर को 7765 से 7775 रुपये के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 7805 और 7825 के लक्ष्य हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर यानी स्टॉप लॉस 7,750 पर रखने के लिए कहा गया है।
टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स सितंबर फ्यूचर को 354 रुपये के कुछ ऊपर के भाव पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 360/363 रुपये और घाटा काटने का स्तर 351 रुपये है।

लार्सन एंड टुब्रो
लार्सन एंड टुब्रो सितंबर फ्यूचर के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि आज सितंबर फ्यूचर को 1615 रुपये के कुछ ऊपर के भाव पर खरीदें। इस सौदे में लक्ष्य 1635/1645 रुपये और घाटा काटने का स्तर 1603 रुपये है।

एचसीएल टेक्नॉलजी
इसके अलावा, एचसीएल टेक्नॉलजी सितंबर फ्यूचर के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि आज इसे 919 रुपये के कुछ नीचे के भाव में बेच दें। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 903/895 हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर 927.50 रुपये का है।

ध्यान रखें कि यह सलाह सितंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 11 सितबंर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख