शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार के लिए वायदा रणनीति

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने सितंबर सीरीज के फ्यूचर में निफ्टी (Nifty Futures), सीमेंस (Siemens) और एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के बारे में सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में निफ्टी सितंबर फ्यूचर को 7760 से 7770 रुपये के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 7800 और 7820 के लक्ष्य हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर यानी स्टॉप लॉस 7745 पर रखने के लिए कहा गया है।
सिमेंस सितंबर फ्यूचर को 1276.50 रुपये के कुछ ऊपर के भाव में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 1295, 1307 रुपये और घाटा काटने का स्तर 1266 रुपये है।
इसके अलावा, एक्साइड इंडस्ट्रीज सितंबर फ्यूचर के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि आज इसे 145.50 के नीचे के भाव में बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 143 और 141.50 रुपये है, जबकि घाटा काटने का स्तर 146.90 रुपये का है।
ध्यान रखें कि यह सलाह सितंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 14 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!