शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार के लिए वायदा रणनीति

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सितंबर सीरीज में निफ्टी (Nifty Futures), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), मैकलॉयड रसेल (Mcleod Russel) के बारे में सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में निफ्टी सितंबर फ्यूचर को 7980 से 7990 रुपये के बीच के भाव में बेचने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 7955 और 7935 के लक्ष्य हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर यानी स्टॉप लॉस 8,005 पर रखने के लिए कहा गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा सितंबर फ्यूचर को 185-185.50 रुपये के बीच के भाव पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 189.50/191.50 रुपये और घाटा काटने का स्तर 183.30 रुपये है। इसके अलावा, मैकलॉयड रसेल सितंबर फ्यूचर के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि आज इसे 152.50 रुपये के कुछ नीचे के भाव में बेच दें। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 149.50 और 148 रुपये के हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर 154 रुपये का है। ध्यान रखें कि यह सलाह सितंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!