शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार के लिए वायदा रणनीति

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सितंबर सीरीज में निफ्टी (Nifty Futures), माइंडट्री (Mindtree) और हिंडाल्को (HIndalco) के बारे में सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में निफ्टी सितंबर फ्यूचर को 7795 से 7805 रुपये के बीच के भाव में बेचने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 7,770 और 7,750 के लक्ष्य हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर यानी स्टॉप लॉस 7820 पर रखने के लिए कहा गया है।

माइंडट्री सितंबर फ्यूचर को 1,464 के कुछ ऊपर के भाव पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 1484/1494 रुपये और घाटा काटने का स्तर 1453 रुपये है।

हिंडाल्को सितंबर फ्यूचर को 72.50 रुपये के कुछ नीचे के भाव पर बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 71/70.20 रुपये और घाटा काटने का स्तर 73.30 रुपये है।

ध्यान रखें कि यह सलाह सितंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!