शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरईसी खरीदें, हिंडाल्को बेचें : आनंद राठी सिक्योरिटीज

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने अक्टूबर सीरीज में आरईसी (REC) खरीदने और हिंडाल्को (Hindalco) के फ्यूचर को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में आरईसी अक्टूबर फ्यूचर (270) को 264.50 से 267.50 रुपये के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में ऊपर का लक्ष्य 277 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 261 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें। इसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि 230-232 के पास कई बार सहारा लेने के बाद आरईसी ने एक गिरती रुझान रेखा (ट्रेंड लाइन) को पार करके नयी चाल पकड़ी है। पिछले दो हफ्तों से यह ऊपरी शिखर और ऊपरी तलहटियाँ बना रहा है।
हिंडाल्को अक्टूबर फ्यूचर (72) को 73.50 से 74.50 रुपये के बीच के भाव में बेचने और इस सौदे में नीचे 69 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 76 रुपये पर है। ब्रोकिंग फर्म का कहना है कि यह शेयर अभी मंदी के दौर में है और छह सालों के निचले स्तरों के पास चल रहा है। यह लगातार निचले शिखर और निचली तलहटियाँ बना रहा है। इसमें बिकवाली सौदे होते दिख रहे हैं, जो पिछली सीरीज से इस सीरीज में रोलओवर भी हुए हैं। इसलिए फर्म का मानना है कि 74.50 रुपये के नीचे टिके रहने पर इसमें बिकवाली तेज होगी जो इसे 69 और इससे भी नीचे के स्तरों की ओर ले जा सकती है। ध्यान रखें कि यह सलाह अक्टूबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख