शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार के लिए वायदा रणनीति

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने अक्टूबर सीरीज में निफ्टी (Nifty Futures), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) , जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment), पीएफसी (PFC) के बारे में सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में निफ्टी अक्टूबर फ्यूचर को 7968 से 7973 रुपये के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 8000 और 8020 के लक्ष्य हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर यानी स्टॉप लॉस 7,952 पर रखने के लिए कहा गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट अक्टूबर फ्यूचर को 2785 रुपये के कुछ ऊपर के भाव पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 2825/2845 रुपये और घाटा काटने का स्तर 2765 रुपये है। जी एंटरटेनमेंट अक्टूबर फ्यूचर को 401.50 रुपये के कुछ ऊपर के भाव पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 409/4013 रुपये और घाटा काटने का स्तर 397.50 रुपये है। इसके अलावा, पीएफसी अक्टूबर फ्यूचर के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि आज इसे 226 रुपये से थोड़ा नीचे के भाव में बेच दें। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 221/219 रुपये रखे गये हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर 228.10 रुपये का है। ध्यान रखें कि यह सलाह अक्टूबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है। स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!