शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार के लिए वायदा रणनीति

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने अक्टूबर सीरीज में निफ्टी (Nifty Futures), आईटीसी (ITC), सिप्ला (Cipla), एसीसी (ACC) के बारे में सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में निफ्टी अक्टूबर फ्यूचर को 8105 से 8115 रुपये के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 8140 और 8160 के लक्ष्य हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर यानी स्टॉप लॉस 8,090 पर रखने के लिए कहा गया है। आईटीसी अक्टूबर फ्यूचर को 341.50-342.50 रुपये के बीच के भाव पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 348/351 रुपये और घाटा काटने का स्तर 339 रुपये है। सिप्ला अक्टूबर फ्यूचर को 661-662 रुपये के बीच के भाव पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 672/677 रुपये और घाटा काटने का स्तर 656 रुपये है। इसके अलावा, एसीसी अक्टूबर फ्यूचर के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि आज इसे 1350 रुपये से थोड़ा नीचे के भाव में बेच दें। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 1332/1322 रुपये रखे गये हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर 1360 रुपये का है।

ध्यान रखें कि यह सलाह अक्टूबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख