शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार के लिए वायदा रणनीति

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने अक्टूबर सीरीज में निफ्टी फ्यूचर (Nifty Futures), आईटीसी (ITC), अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) और सिएट (Ceat) के बारे में सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में निफ्टी अक्टूबर फ्यूचर को 8175 से 8180 रुपये के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 8210 और 8230 के लक्ष्य हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर यानी स्टॉप लॉस 8,160 पर रखने के लिए कहा गया है।
आईटीसी अक्टूबर फ्यूचर को 344.50 रुपये के कुछ ऊपर के भाव पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 349/351 रुपये और घाटा काटने का स्तर 341.90 रुपये है।

अरबिंदो फार्मा अक्टूबर फ्यूचर को 787-788 रुपये के बीच के भाव पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 798/802 रुपये और घाटा काटने का स्तर 782.50 रुपये है।

इसके अलावा, सिएट अक्टूबर फ्यूचर के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि आज इसे 1225-1226 रुपये के बीच के भाव में बेच दें। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 1251/1205 रुपये रखे गये हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर 1231.70 रुपये का है।

ध्यान रखें कि यह सलाह अक्टूबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!