शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीएनबी, एमऐंडएम और निफ्टी खरीदें, पीएफसी बेचें: आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirectआईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने नवंबर सीरीज के फ्यूचर में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) और निफ्टी (Nifty) खरीदने की और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (Power Finance Corporation) को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी रिपोर्ट में पीएनबी (PNB) फ्यूचर में 141 रुपये के ऊपर के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है। इसे 144/145.50 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 139.50 रुपये होगा।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा नवंबर फ्यूचर को 1277 से 1279 रुपये के बीच के भाव में 1298/1308 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1267 रुपये रखने की हिदायत है।
निफ्टी नवंबर फ्यूचर को 7800 से 7810 के बीच के भाव में खरीद कर 7840/7860 के लक्ष्य रखने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 7785 का है।
वहीं पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) को 222 के नीचे आने पर 218/216 रुपये के निचले लक्ष्यों के साथ बेचने की सलाह दी गयी है। इसमें घाटा काटने का स्तर 224.10 रुपये है।
ध्यान रखें कि यह सलाह नवंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 17 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!