शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी और एशियन पेंट्स खरीदें, भारत फोर्ज बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirectआईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने नवंबर सीरीज के फ्यूचर में आज निफ्टी (Nifty) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) खरीदने की सलाह दी है, जबकि भारत फोर्ज (Bharat Forge) को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी एक रिपोर्ट में एशियन पेंट्स में 821 रुपये के ऊपर के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है। इसने कहा है कि एशियन पेंट्स फ्यूचर को 835/843 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 813.50 रुपये होगा।
निफ्टी नवंबर फ्यूचर को 7,725 से 7,735 के बीच के भाव में खरीद कर 7,765/7,785 के लक्ष्य रखने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 7,710 का है।
वहीं भारत फोर्ज को 844 के नीचे आने पर 830/822 रुपये के निचले लक्ष्यों के साथ बेचने की सलाह दी गयी है। इसमें घाटा काटने का स्तर 852 रुपये है।
ध्यान रखें कि यह सलाह नवंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं
(शेयर मंथन, 19 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख