शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प, एसकेएस माइक्रोफाइनेंस बेचें : आनंद राठी

Anand Rathi Securitiesआनंद राठी सिक्योरिटीज ने नवंबर सीरीज में हीरो मोटर कॉर्प (HeroMoto Corp) और एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) के फ्यूचर को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में हीरो मोटोकॉर्प (HeroMoto Corp) के नवंबर फ्यूचर (2575) को 2600 से 2625 रुपये के बीच के भाव में बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में नीचे का लक्ष्य 2520 रुपये है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 2653 रुपये बताया गया है।

एसकेएस माइक्रोफाइनेंस नवंबर फ्यूचर (427) को 431 से 435 रुपये के बीच के भाव में बेचने और इस सौदे में 410 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 443 रुपये पर है। ध्यान रखें कि यह सलाह नवंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 19 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!