शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एम ऐंड एम, भारत पेट्रोलियम, निफ्टी खरीदें और सन फार्मा बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirectआईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने नवंबर सीरीज के फ्यूचर में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Bharat Petroleum Corporation) और निफ्टी (Nifty) खरीदने की और सन फार्मा (Sun Pharma) को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज सोमवार को अपनी रिपोर्ट में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा नवंबर फ्यूचर में 1315 रुपये के ऊपर के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह है। इसे 1335-1345 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। सौदे में घाटा काटने का स्तर 1305 रुपये होगा।
भारत पेट्रोलियम नवंबर फ्यूचर को 917 रुपये के ऊपर के भाव में 932-342 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 909 रुपये रखने की हिदायत है।
निफ्टी नवंबर फ्यूचर को 7840 से 7845 के बीच के भाव पर 7875-7895 के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 7825 का है।
वहीं सन फार्मा को 727 के नीचे आने पर 715-708 रुपये के निचले लक्ष्यों के साथ बेचने की सलाह दी गयी है। इसमें घाटा काटने का स्तर 734 रुपये है।
ध्यान रखें कि यह सलाह नवंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं
(शेयर मंथन, 23 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख