शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो खरीदें, निफ्टी और पीएफसी बेचें: आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirectआईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने नवंबर सीरीज के फ्यूचर में एशियन पेंट्स (Asian Paints) और बजाज ऑटो (Bajaj Auto) को खरीदने, जबकि निफ्टी (Nifty) और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (Power Finance Corporation) को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में एशियन पेंट्स फ्यूचर में 841-843 रुपये के बीच खरीदारी करने की सलाह दी है। इसे 856-864 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। सौदे में घाटा काटने का स्तर 834 रुपये होगा।
बजाज ऑटो नवंबर फ्यूचर को 2530 रुपये के भाव पर 2570-2590 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 2510 रुपये रखने की हिदायत है।
निफ्टी नवंबर फ्यूचर का भाव 7865-7870 के बीच आने पर इसे बेचने की सलाह है। इसमें नीचे का लक्ष्य 7835-7815 का रखने की सलाह है जबकि इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 7885 का है।
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन को 209.50 के नीचे आने पर 205.50-203.50 रुपये के निचले लक्ष्यों के साथ बेचने की सलाह दी गयी है। इसमें घाटा काटने का स्तर 211.50 रुपये है।
ध्यान रखें कि यह सलाह नवंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं
(शेयर मंथन, 24 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख