शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, पीएनबी, टीवीएस मोटर खरीदें और जेएसडब्लू स्टील बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirectआईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने दिसंबर सीरीज के फ्यूचर में निफ्टी (Nifty), पीएनबी (PNB) और टीवीएस मोटर (TVS Motor) को खरीदने और जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के फ्यूचर का भाव 142.75-143.25 रुपये के दायरे में मिलने पर खरीदारी करने की सलाह दी है। इसे 146.00-147.50 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 141.50 रुपये होगा।
टीवीएस मोटर दिसंबर फ्यूचर को 3085 रुपये से ऊपर के भाव पर 314/317 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 305 रुपये रखने की हिदायत है।
निफ्टी दिसंबर फ्यूचर को 7925-7935 के बीच खरीदने की सलाह है। इस सौदे में 7965-7985 का लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर 7910 बताया गया है।
जेएसडब्लू स्टील को 877 के नीचे आने पर 863/855 रुपये के निचले लक्ष्यों के साथ बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 885 रुपये है।
ध्यान रखें कि यह सलाह दिसंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं
(शेयर मंथन, 30 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!