शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बीपीसीएल खरीदें और एक्साइड बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirectआईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने दिसंबर सीरीज के फ्यूचर में निफ्टी (Nifty), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और बीपीसीएल (BPCL) को खरीदने और एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज बुधवार को अपनी रिपोर्ट में निफ्टी दिसंबर फ्यूचर को 7965-7975 के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 8005-8025 के लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर 7950 बताया गया है।
हिंदुस्तान यूनिलीवर के फ्यूचर का भाव 831-833 रुपये के दायरे में मिलने पर खरीदारी करने की सलाह दी गयी है। इसे 845-853 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 825 रुपये होगा।
बीपीसीएल दिसंबर फ्यूचर को 936 रुपये से ऊपर के भाव पर 951/959 रुपये के लक्ष्यों के साथ खरीदने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 927 रुपये रखने की हिदायत है।
एक्साइड इंडस्ट्रीज को 146 के नीचे आने पर 143.00/141.50 रुपये के निचले लक्ष्यों के साथ बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 147.50 रुपये है।
ध्यान रखें कि यह सलाह दिसंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं
(शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!