शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, ओरिएंटल बैंक और पीएफसी बेचें, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अरविंद खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirectआईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने दिसंबर सीरीज के फ्यूचर में निफ्टी (Nifty), ओरिएंटल बैंक और पीएफसी (PFC) बेचने की, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर औरअरविंद (Arvind) को खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में निफ्टी दिसंबर फ्यूचर को 7815-7825 के बीच बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में 7785-7765 के लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 7840 बताया गया है।
ओरिएंटल बैंक दिसंबर फ्यूचर को 144 रुपये के नीचे के भाव पर बेचने की सलाह है। इस सौदे का लक्ष्य 141.00/139.50 रुपये है, जबकि इसमें घाटा काटने का स्तर 145.50 रुपये बताया गया है।
पीएफसी दिसंबर फ्यूचर को 208 रुपये के नीचे जाने पर बेच कर 204/202 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 210.10 रुपये रखने के लिए कहा गया है।
हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 829-831 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह है। इस सौदे में 844/851 रुपये का लक्ष्य है और घाटा काटने का स्तर 823 रुपये पर है।
अरविंद का शेयर भाव 315 के ऊपर जाने पर इसे खरीद कर 321/324 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 312 रुपये है।
ध्यान रखें कि यह सलाह दिसंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं
(शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!