शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज फ्यूचर खरीदें, बीएचईएल फ्यूचर बेचें : आनंद राठी

Anand Rathi Securitiesआनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के फ्यूचर को खरीदने और बीएचईएल (BHEL) के फ्यूचर को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज बुधवार को अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में रिलायंस दिसंबर फ्यूचर (978.50) को 960 से 970 रुपये के बीच के भाव पर खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में लक्ष्य 1001 रुपये का है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 947 रुपये बताया गया है।
बीएचईएल दिसंबर फ्यूचर (166.55) को 168-170 रुपये के बीच के भाव में बेचने और इस सौदे में 160 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। सौदे में घाटा काटने का स्तर 173.50 रुपये पर है।
ध्यान रखें कि यह सलाह दिसंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!