शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलैंट फूड फ्यूचर खरीदें, वेदांत फ्यूचर बेचें : आनंद राठी

Anand Rathi Securitiesआनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में जुबिलैंट फूड (Jubilant Food) के फ्यूचर को खरीदने और वेदांत (Vedanta) के फ्यूचर को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज बुधवार को अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में जुबिलैंट फूड फ्यूचर (1252) को 1221 से 1233 रुपये के बीच के भाव पर खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में लक्ष्य 1277 रुपये का है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1202 रुपये बताया गया है।
वेदांत फ्यूचर (64.55) को 66.50-67.50 रुपये के बीच के भाव में बेचने और इस सौदे में 60 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। सौदे में घाटा काटने का स्तर 70 रुपये पर है।
ध्यान रखें कि यह सलाह जनवरी फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 27 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख