शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी वायदा (Nifty Future) पर गुरुवार की कारोबारी रणनीति

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में निफ्टी (Nifty) के लिए खरीदारी करने की रणनीति बतायी है।

इसने कहा है कि कल बुधवार को निफ्टी ने मंगलवार की तलहटी (बॉटम) को बचाने के बाद शुरू में उछाल दिखायी, लेकिन पिछले कुछ समय से चल रही पट्टी (चैनल) के ऊपरी छोर पर इसे बाधा झेलनी पड़ी। इसके मुताबिक कल की गतिविधि ने एक हाई वेव कैंडल बनाया है, जो पट्टी के ऊपरी छोर पर है। इसने मंगलवार की कैंडल के निचले स्तर को तोड़ा मगर इसके नीचे बंद नहीं हुआ। आईसीआईसीआई डायरेक्ट का मानना है कि निफ्टी इस पट्टी को पार करने के लिए जूझ रहा है। जब तक यह इस पट्टी के ऊपर निर्णायक रूप से निकलता नहीं है, तब तक यह आज वायदा कारोबार के निपटान (Expiry) के दिन काफी उतार-चढ़ाव से गुजर सकता है।
आज की कारोबारी (Trading) रणनीति तौर पर इसने सलाह दी है कि निफ्टी जुलाई फ्यूचर को 8,565-8,575 के दायरे में खरीदें और इस सौदे में 8,605/8,625 के लक्ष्य रखें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 8,550 पर रखें। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!