शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, वोल्टास और अरविंद खरीदें और ल्युपिन बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirectआईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने अगस्त सीरीज के फ्यूचर में निफ्टी (Nifty), अरविंद (Arvind) और वोल्टास को खरीदने जबकि ल्युपिन (Lupin) को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज सोमवार को अपनी रिपोर्ट में निफ्टी अगस्त फ्यूचर को 8670-8680 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 8710.00/8730.00 के लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 8655.00 बताया गया है।
वोल्टास अगस्त फ्यूचर को 383.00 रुपये के भाव से ऊपर जाने पर खरीदने की सलाह है। इस सौदे का लक्ष्य 389.00/392.00 रुपये है, जबकि इसमें घाटा काटने का स्तर 379.80 रुपये बताया गया है।

अरविंद अगस्त फ्यूचर को 317.50 रुपये के ऊपर के भाव पर खरीदने की सलाह है। इस सौदे का लक्ष्य 323.50/326.50 रुपये है, जबकि इसमें घाटा काटने का स्तर : 314.50 रुपये बताया गया है।

ल्युपिन को 1580.00 रुपये के नीचे जाने पर बेचें और इस सौदे में 1560.00/1550.00 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 1591.00रुपये रखने के लिए कहा गया है।

ध्यान रखें कि यह सलाह अगस्त फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं
(शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख