शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेट्रोनेट एलएनजी खरीदें और विप्रो बेचें : आनंद राठी

Anand Rathi Securities

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) के शेयर खरीदने और विप्रो (Wipro) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज सोमवार को अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में पेट्रोनेट एलएनजी(395.20) को 389.00-392.00 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में लक्ष्य 406 रुपये का है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 383 रुपये बताया गया है। इसके अलावा, आनंद राठी सिक्योरिटीज ने विप्रो (465.20) को 469-473 रुपये के बीच बेचने की सलाह दी है और इस सौदे में 450 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। सौदे में घाटा काटने का स्तर 480 रुपये पर है।

ध्यान रखें कि यह सलाह फरवरी फ्यूचर के कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 30 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!