शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, लार्सन ऐंड टुब्रो और पेट्रोनेट एलएनजी खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirect

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार को जुलाई सीरीज के फ्यूचर में निफ्टी (Nifty), लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) और पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) को खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में निफ्टी जुलाई फ्यूचर को 9740-9750 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 9800.00 का लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 9720.00 बताया गया है।

साथ ही इसने लार्सन ऐंड टुब्रो जुलाई फ्यूचर को 1725.00-1730.00 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 1743.40/1752.40 का लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1710.10 पर बताया गया है।

पेट्रोनेट एलएनजी जुलाई फ्यूचर को 220.00-221.00 रुपये के बीच खरीदने के लिए कहा गया है। इसका लक्ष्य 222.80/224.90 रुपये होगा और सौदे में घाटा काटने का स्तर 218.30 रुपये रखें।

ध्यान रखें कि यह सलाह जुलाई फ्यूचर के कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं
(शेयर मंथन, 11 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!