
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज बुधवार को अक्टूबर सीरीज के फ्यूचर में निफ्टी (Nifty), एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) और टोरेंट पावर (Torrent Power) को खरीदने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में निफ्टी अक्टूबर फ्यूचर को 10210-10220 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 10270.00 का लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 10,190.00 बताया गया है।
साथ ही इसने एलआईसी हाउसिंग अक्टूबर फ्यूचर को 668.00-670.00 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 675.50/680.80 का लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 662.50 रुपये पर बताया गया है।
टोरेंट पावर अक्टूबर फ्यूचर को 240.00-241.00 रुपये के बीच खरीदने के लिए कहा गया है। इसका लक्ष्य 242.50/245.50 रुपये होगा और सौदे में घाटा काटने का स्तर 238.50 रुपये रखें।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार (Intraday) के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं
(शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)


