
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में निफ्टी (Nifty), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में बिकवाली और टीसीएस (TCS) में खरीदारी करने के लिए कहा है।
ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी रिपोर्ट में निफ्टी अगस्त फ्यूचर को 10765-10788 रुपये के बीच बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में 10750.0/10724.0 का लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 10,802.00 बताया गया है।
साथ ही इसने बजाज फाइनेंस अगस्त फ्यूचर को 3115.00-3125.00 रुपये के बीच बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में 3090.30/3062.20 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 3,149.80 रुपये पर बताया गया है।
टीसीएस अगस्त फ्यूचर को 2200.00-2207.00 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 2223.80/2242.80 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह है, जबकि घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 2,183.40 रुपये पर बताया गया है।
ध्यान रखें कि यह सलाह अगस्त फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं
(शेयर मंथन, 23 अगस्त 2019)


