शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वृंदावन में 'कृष्णभूमि' परियोजना की पेशकश

इन्फिनिटी ग्रुप (Infinity Group) ने वृंदावन में 'कृष्णभूमि' (Krishnbhumi) परियोजना की शुरुआत की है।

'कृष्णभूमि' परियोजना वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के ठीक पास में 40 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित होगी। कृष्णभूमि में ‘श्याम कुटीर, केशव कुटीर और गोपाल कुटीर’ जैसे लक्जरी विला होंगे, वहीं दूसरी ओर यहाँ स्टूडियो से लेकर 3 बेडरूम बनाये जायेंगे।

यहाँ बुजुर्गों एवं विकलांगों के लिए विशेष सेवाएँ उपलब्ध करायी जायेगी। इसके अलावा एक नैदानिक केंद्र एवं फार्मेसी की सुविधाएँ भी होंगी। यहाँ अत्याधुनिक आर्ट क्लब, स्विमिंग पूल, इन्डोर एवं आउटडोर गेम्स, जिम्नेजियम, बेहतरीन स्पा, आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर एवं एक फूड कोर्ट भी होगा। इसके साथ ही दर्शनार्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा तथा पार्किंग के लिए विशाल स्थान भी मौजूद होगा। 

'कृष्णभूमि' के प्रथम चरण में गोवर्धन वास को बुकिंग के लिए खोला गया है। गोवर्धन वास में 11 टावर्स होंगे। इसमें हर तरह के अपार्टमेन्ट होंगे, यहाँ से चंद्रोदय मंदिर का परिसर दिखायी देगा। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!