शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अगस्त निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7900 के ऊपर : नितेश चंद (Nitesh Chand)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7850-7930 के बीच रह सकता है।

मेरा कहना है कि छोटी अवधि में निफ्टी को 7860 पर मजबूत सहारा मिलेगा। इस हफ्ते अगस्त वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि अगस्त निफ्टी का निपटान 7900 के ऊपर में हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस ठीक लग रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो 2 हफ्तों की अवधि के लिए मैसूर सीमेंट को 72 रुपये पर खरीदें। इसमें 65 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें, जबकि इसका लक्ष्य 90 रुपये का होगा। इसके अलावा 2 हफ्तों की अवधि के लिए बालाजी टेलीफिल्म्स को 75 रुपये पर खरीदें। इसमें 68 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें, जबकि इसका लक्ष्य 100 रुपये का होगा। लंबी की अवधि के लिए निवेशक बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईटीसी खरीदारी करें। नितेश चंद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज (Nitesh Chand, Technical Analyst, Sykes & Ray Equities)

(शेयर मंथन, 26 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख