शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने 250 से अधिक अपार्टमेंट्स बेचे

गोदरेज समूह की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने नयी आवासीय परियोजना पेश की है। 

गोदरेज एरिया (Godrej Aria) नाम से पेश की गयी इस परियोजना के पेश होने के तीन सप्ताह के भीतर ही कंपनी ने 250 से अधिक अपार्टमेंट्स बेच दिये हैं। गुड़गाँव के सेक्टर 79 में स्थित यह आवासीय परियोजना 7 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली है। इसमें 6 विशाल बहुमंजिलें टावर हैं, जिसमें लगभग 650,000 वर्गफुट क्षेत्र में 386 अपार्टमेंट्स उपलब्ध हैं।   

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.07% की बढ़त के साथ 241.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख