शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में बढ़त, 29,000 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा सेंसेक्स

शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव के बीच प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे।

आज कारोबार के आखिरी सत्र में बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सत्र के आखिरी डेढ़ घंटे में सेंसेक्स ने दिन का अपना उच्चतम स्तर 29,130 (कल के बंद स्तर से 155 अंक ऊपर) और न्यूनतम स्तर 28,875 (कल के बंद स्तर से 100 अंक नीचे) दर्ज किया। अंतिम क्षणों में खरीदारी बढ़ने से सेंसेक्स गिरावट से उबर कर 30 अंकों की बढ़त के साथ 29,004 पर बंद होने में कामयाब रहा। वहीं निफ्टी 7 अंकों की बढ़त के साथ 8,762 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त एचयूएल में देखने को मिली, शेयर 3.15% बढ़कर बंद हुआ। वहीं एलएंडटी में 2.03%, बीएचईएल में 1.78%, आईटीसी में 1.46%, सिप्ला में 1.23%, गेल में 1.19%  और मारुति के शेयर में 1.09% की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ एसएसएलटी में सबसे ज्यादा 3.49% की गिरावट देखने को मिली। वहीं ओएनजीसी में 2.98%, टाटा स्टील में 2.08%, टाटा मोटर्स में 1.55%, रिलायंस में 1.1% और भारती एयरटेल में 1.01% की गिरावट देखने को मिली है।

सेक्टर की बात करें तो आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त एफएमसीजी क्षेत्र में रही, सूचकांक 1.45% बढ़ा। वहीं मेटल और तेल गैस क्षेत्र में गिरावट देखने को मिली है। (शेयर मंथन 24 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख