शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माँग में सुधार के चलते मिल सकता है जीरे की कीमतों को समर्थन : रेलिगेयर

जीरे की घरेलू माँग के साथ-साथ निर्यात माँग में सुधार होनें के कारण सोमवार को जीरे में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली। मंडियों में घटते स्टॉक के कारण भी बाजार धारणा को मौजूदा नीचले भावों पर भी समर्थन मिल रहा है।
मई महीने के मध्य में जीरा 20000 रुपये प्रति कि्वंटल के ऊँचे स्तर तक पहुँच गये थे। इसलिए आने वाले दिनों में कीमतों के अब और ज्यादा गिरने की उम्मीद कम है। इसलिए आने वाले समय बाजार धारणा को थोड़ समर्थन मिलने की उम्मीद है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 15960 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 15800 और फिर 15640 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 16150 रुपये और 16320 रुपये पर बाधा है।
(शेयर मंथन, 18 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख