शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर माँग के कारण जीरे के नीचे जाने की उम्मीद कम : रेलिगेयर

बुधवार को जीरे में सीमित तेजी देखने को मिली। जहाँ एक ओर, मंडियों में जीरे के स्टॉक में कमी आ रही है। तो वहीं दूसरी ओर जीरे की घरेलू के साथ-साथ निर्यात माँग में भी सुधार बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रुपये की तुलना में डॉलर का मूल्य भी बढ़ने से निर्यातकों को अतिरिक्त समर्थन मिल रहा है। जीरे के लिए रेलिगेयर का अनुमान है कि निर्यात में ऐसे ही तेजी रही तो कीमतों में किसी भारी गिरावट की आशंका सीमित हो जायेगी।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 16,265 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 16100 और फिर 16020 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 16360 रुपये और 16540 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख