शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज लैब खरीदें और वोल्टास इंडिया बेचें

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में डॉ रेड्डीज लैब (Dr. Reddy's Labs) का अगस्त फ्यूचर खरीदने और वोल्टास इंडिया (Voltas India) का अगस्त फ्यूचर बेचने की सलाह दी है।

डॉ रेड्डीज लैब का अगस्त फ्यूचर 4268-4272 को खरीद कर इस सौदे में 4298 और 4340 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। वहीं इसमें स्टॉप लॉस यानी घाटा काटने का स्तर 4,242 रुपये पर है, यानी खरीदारी के बाद भाव वहाँ तक गिरने पर सौदा निपटा देना है। डॉ रेड्डीज लैब का एक लॉट 125 शेयरों का है।
वोल्टास इंडिया के अगस्त फ्यूचर को 299-300 के बीच बेचने के लिए कहा गया है। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 296 और 292 रुपये के हैं। वहीं इसमें घाटा काटने का स्तर 303 का है, यानी अगर बेचने के बाद भाव बढ़ कर इसि स्तर तक आ जाये तो वापस खरीद कर सौदा निपटा दें। वोल्टास इंडिया का एक लॉट 303 शेयरों का है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 21 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख