शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं : एसएमसी

स्थानीय मंडियों में कम होते स्टॉक औऱ विदेशी बाजारों में दालों की अधिक कीमतों के कारण बाजार में तेजी का रुझान बना रह सकता है। पिछले वर्ष कम उत्पादन के कारण स्थानीय मंडियों में चने का कुल स्टॉक कम होकर 20-25 लाख टन रह गया है। इसके अतिरिक्त तूर और उड्द जैसी खरीफ दालों की सप्लाई भी कम हो रही है। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होनें से भी आयातित दालों में तेजी का रुझान है। चने के लिए एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की सलाह है कि चना वायदा सितंबर की कीमतों को 4800 के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।
दिल्ली में चने की हाजिर कीमतें 4812.75 रुपये रही है। और चने का पिछला बंद भाव 4833.40 रुपये रहा है।
(शेयर मंथन 21 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख