शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क खरीदें औऱ भारती एयरटेल बेचें

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने बुधवार के एकदिनी कारोबार के लिए भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को बेचने और ग्लेनमार्क (Glenmark) को खरीदने की सलाह दी है।

सिमी के मुताबिक भारती एयरटेल (345.40) को कुछ नीचे के भाव पर बेचें इस सौदे में 341, 337 और 335 रुपये के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 351 रुपये का है।
सिमी ने सलाह दी है कि आज ग्लेनमार्क (1124.5) को 1100 के ऊपर के भाव पर बने रहने पर खरीदें इस सौदे में 1140, 1154 और 1165 रुपये का लक्ष्य रखना चाहिए। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1095 रुपये का है।
ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 2 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख