शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) और मारुति (Maruti) खरीदें

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने बुधवार के एकदिनी कारोबार के लिए ल्युपिन (Lupin) और मारुति (Maruti) में खरीदारी करने की सलाह दी है।

सिमी के मुताबिक ल्युपिन (1820.70) का शेयर 1800 रुपये के ऊपर टिके रहने पर खरीदा जा सकता है। इस सौदे में 1835,1848 और 1855 रुपये के लक्ष्य रखने चाहिए। दूसरी ओर इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस)1790 रुपये का है, यानी खरीदारी के बाद भाव इस स्तर से नीचे जाने पर सौदा काट लें।
सिमी ने सलाह दी है कि आज मारुति (4139.30) को 4110 के ऊपर टिके रहने की स्थिति में खरीद कर 4158, 4170 और 4195 रुपये का लक्ष्य रखना चाहिए। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 4100 रुपये का है।
ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 09 सितंबर 2015)


(शेयर मंथन, 9 सितंबर 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख