शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसकेएस माइक्रो ने 1.25% ब्याज दर घटायी

एसकेएस माइक्रो ने आज अपने देनदारों को राहत देते हुए ब्याज दरों में कटौती करने की घोषणा कर दी है।

फाइनेंस कंपनी ने ब्याज दरों में 1.25% की कटौती करी है। पहले कंपनी की ब्याज दर 22% थी जो घटने के बाद 20.75% हो गयी है। नयी ब्याज दर 1 अक्टूबर से लागू होंगी। पिछले वर्ष अक्टूबर 2014 के बाद से यह लगातार तीसरी कटौती है जो कंपनी ने ब्याज दरों में की है। तीनों कटौतियों को मिला-कर कंपनी अब तक 3.8% ब्याज दर कम कर चुकी है।
बीएसई में आज इसका शेयर 384 के भाव पर खुला और दोपहर 1.20 पर 4.80 रुपये या 1.20% की बढ़त के साथ 397.10 के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख