शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को हीरो मोटोकॉर्प और एचपीसीएल खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिकतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने आज बुधवार 04 नवंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) और एचपीसीएल (HPCL) में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है। भौमिक ने कहा है कि हीरो मोटोकॉर्प (2580.40) के शेयर भाव जरा नीचे आने पर इसे खरीदें। इस खरीदारी सौदे में ऊपर 2597, 2603 और 2616-20 रुपये के लक्ष्य बताये गये हैं। दूसरी ओर इसमें घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 2555 रुपये रखा गया है, यानी खरीदारी के बाद शेयर का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें।
भौमिक ने आज एचपीसीएल (785) के शेयर को भी कुछ नीचे खरीद कर 789-91, 794 और 798 का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 774 रुपये पर है। ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 04 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!