शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को बीपीसीएल और टाटा मोटर्स खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिकतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार 05 नवंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) में बीपीसीएल (BPCL) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है।

भौमिक ने कहा है कि बीपीसीएल 886) के शेयर को इसका भाव थोड़ा नीचे आने पर इसे खरीदें। इस खरीदारी सौदे में ऊपर 891, 894 और 898 रुपये के लक्ष्य रखे जाने की सलाह है। दूसरी ओर इसमें घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 876 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद शेयर का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें।
भौमिक ने गुरुवार को टाटा मोटर्स (404.85) के शेयर को भी यहाँ से कुछ नीचे खरीद कर 407, 409, 412 और 417 का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 396 रुपये पर है। ध्यान रखें कि भौमिक ने यह सलाह आज के एकदिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 04 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख