शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) ने ऑर्बिक्यूलर फार्मा के साथ सयुक्त उद्यम में रखा कदम

दवा कंपनी एलम्बिक फार्मा ने ऑर्बिक्यूलर फार्मा और डॉ.एमएस मोहन के साथ के सयुक्त उद्यम में कदम रखा है।

कंपनी ने यह सयुक्त उद्यम वैश्विक बाजारों के लिए त्वचा विज्ञान उत्पादों को विकसित, उत्पादन और व्यवसायीकरण के लिए किया है। बीएसई में एलम्बिक फार्मा के शेयर शुक्रवार को अच्छी बढ़त के साथ 617.60 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 623.55 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 611 रुपये तक फिसले। अंत में यह 5.80 रुपये या 0.95% की बढ़त के साथ 616.65 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 443 रुपये का रहा जबकि 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 791.70 रुपये का था। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह 623.55 रुपये तक उपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 515.55 रुपये तक फिसला था। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!