शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का लाभ 1.20% घटा, शेयर में गिरावट

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में ऐक्सिस बैंक का लाभ 1.20% घट कर 2,154.28 करोड़ रुपये हो गया है।

इस अवधि में बैंक की आय 12,384.39 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.7% बढ़ कर 13,592.97 करोड़ रुपये हो गयी है। बैंक की शुद्ध ब्याज मार्जिन पिछली तिमाही के 3.79% से बढ़ कर 3.97% हो गयी है। सालाना आधार पर बैंक का लाभ 7,357.82 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.76% बढ़ कर 8,223.66 करोड़ रुपये हो गया है। इस समान अवधि में कंपनी की आय़ भी 14.86% बढ़ कर 50,359.5 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 43,843.64 करोड़ रुपये हो गयी है। बैंक ने कल यानी मंगलवार बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। बीएसई में ऐक्सिस बैंक के शेयर पर तिमाही नतीजों का असर साफ देखने को मिल रहा है। आज बुधवार को बैंक के शेयर गिरावट के साथ 464 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 473.70 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 458 रुपये तक फिसला। पूर्वाहन करीब 11.55 बजे बैंक के शेयर 10.50 रुपये या 2.19% की गिरावट के साथ 469.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख